Wednesday, June 4, 2014

लौटा भी दो मेरा खोया वक़्त

लौटा भी दो मेरा खोया वक़्त,
लौटा भी दो मेरा खोया वक़्त,
जितना बचा, जीने दो,
जितना बचा, जीने दो.

उम्मीदों की पतंग जो उड़ाई थी,
तो कुदरत ने डोर ही काट दी,
गम की खाई में छलाँग लगाई तो,
ज़िंदगी ने कलाई थाम ली.

हर बंधन, वो रिश्ते, तोड़के,
अकेला, मंज़िल की आस में,
टूटे सपनों का हैं नक्शा हाथ में,
कदम हमदर्द की तलाश में.

नया रास्ता दिखने लगा,
नयी मंज़िलें आगे दिखीं,
अब ना कोई बैर हैं,
अपने हैं सब, ना कोई गैर हैं.

Wednesday, March 12, 2014

Phoolon ke rang se - My version !

One of my favourite songs is "Phoolon ke rang se" from Prem Pujaari with lyrics by the great Gopaldas Neeraj. I always wanted to do my version of the lyrics. Here goes(1 st para ) -

सागर के मोती,दीपक की ज्योति
ऐसी नज़र मुझको आए
कैसी ये सूरत,अजंता की मूरत
दिल से धड़कन तू चुराए

आँखें छुपाऊँ,या खुद छुप जाऊँ,तू मुझको ढूँढ ही लाए
तू पास आए, मन महक जाए, ऐसा भी दिन एक आए

हो पाके तुझको ऐसे लगे की, मुट्ठी में पानी समाए
सोती पलकों मे तेरा ही चेहरा मुझको क्यों नज़र आए
हाँ जिसको भी देखूं, उसमे तेरी छाया क्यों दिख जाए
सोती पलकों मे तेरा ही चेहरा मुझको क्यों नज़र आए.

I wish Neeraj ji gets to read this and would love to hear his comments on this, Good ,bad ugly, Whatever :)

Wednesday, March 5, 2014

पंछी

हवा के तेज़ झोंके को झेल ना सका
कैसे कमज़ोर पंख हैं तेरे पंछी
तिंकों का घोंसला टूटा तेरा
कैसा कमज़ोर घोंसला रे तेरा पंछी
क्यों रोए तू अपने हालात से हार कर
ज़रा हंस के तो देख ले अपने हालात पर तू मगर
जीत तेरी मुट्ठी में आकर गिरेगी
हाँ, जीत तेरी मुट्ठी में आकर गिरेगी
ज़रा ज़ोर से पर हिला
हवा रासता बना ही देगी
बहती लहरों में फँसी कश्ती संभाल
किनारे तक खुद लहर ले ही जाएगी.

ज़रा ज़ोर से पर हिला
हवा रासता बना ही देगी
बहती लहरों में फँसी कश्ती संभाल
किनारे तक खुद लहर ले ही जाएगी मेरे पंछी

Thursday, December 5, 2013

हम बिखर गये

तुम सुधर गये , हम बिगड़ गये
ज़िंदगी की कशमकश में,
तुम उभर गये , हम बिखर गये

वक़्त के सितम का बोझ, हमने झेला
हमारे दर्द के साथ, तुमने खेल वो खेला
धंसते गये ज़मीन में हम,सीढ़ी तुम्हारी बनते बनते
लो उपर पहुँच गये तुम,कदम बढ़ाए हंसते हंसते
पलट के देख ज़रा लेना साथी जो बिछड़ गये

तुम सुधर गये , हम बिगड़ गये
ज़िंदगी की कशमकश में
तुम उभर गये , पर ,हम बिखर गये

Friday, June 28, 2013

Another Poem :)

आया है तो, ज़िंदगी पूरा जी ले,
रास्ता अंजाना है , पर सीना तूने ताना है
गर्दिश के समंदर में तूने पाया ख़ज़ाना है
आया है तो, ज़िंदगी पूरा जी ले.

हमसफर का तू भरोसा, कर के देख ले ज़रा सा
मुश्किल डगर में, तेरा साथ जो भी दे दे
आया है तो, ज़िंदगी पूरा जी ले

Wednesday, January 16, 2013

An ode to "Can I Play God" - A MISF!T Production

दर्द भरी खामोशी तेरी, कुछ छुपाए है मेरे दोस्त
सब किया बयान ,तो क्यों मूँह फिराए है तू दोस्त
खुदा के ए नेक बंदे, खुद को क्यों शैतान बताए तू
ईमान की राह पर चलकर, क्यों सर झुकाए तू
कर मदद ए उपर वाले, तेरा बंदा तुझे पुकारे
इंसाफ़ की नाँव ताके, तेरे बंदे दरिया किनारे
इंसाफ़ की नाँव ताके, तेरे बंदे दरिया किनारे